कबीरधाम में युवतियों की तस्करी पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही... - CG Sandesh

कबीरधाम में युवतियों की तस्करी पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही सरकार : सुशील

 रायपुर :- कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाएं फिर से असुरक्षित हो गई हैं। उन्होंने विशेष रूप से उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के गृह जिले कबीरधाम में बड़े पैमाने पर मानव तस्करी की घटनाओं की ओर इशारा किया।

मानव तस्करी का बड़ा मामला
सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि 8 जून को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर कबीरधाम जिले की 16 युवतियों को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अपने संरक्षण में लेकर सखी सेंटर राजनांदगांव के हवाले किया। इन युवतियों में से अधिकांश कवर्धा के कुकदुर थाना क्षेत्र के ग्राम कामठी, कंठी, पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मानिकचौरी, केजेदहा, सिंघनपुरी, लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम गंगापुर, उड़ियाकला और पंडरिया थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापुर की थीं।

उप मुख्यमंत्री पर आरोप
कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद से कबीरधाम जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो गई है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को मानव तस्करी के लिए नैतिक जिम्मेदार ठहराया है, जिनके पास गृह विभाग की जिम्मेदारी है। शुक्ला ने आरोप लगाया कि जिले में हत्या और तस्करी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।


मामले में कोई कार्रवाई नहीं
शुक्ला ने आरोप लगाया कि विजय शर्मा, जो सामान्यतः शासकीय विभागों में हस्तक्षेप करते हैं, युवतियों की तस्करी के मामले में कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सोलह युवतियों को ले जाते पकड़े गए युवक उमेश चंद्राकर को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया और मामले को रफा-दफा कर दिया गया।

कांग्रेस ने कबीरधाम जिले की गायब युवतियों की तलाश के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। शुक्ला ने सवाल उठाया कि गृह मंत्री आखिर मानव तस्करी के मामले में क्यों अरुचि दिखा रहे हैं और इस पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें