बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिं... - CG Sandesh

बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को सौंपा अपना इस्तीफा

रायपुर। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज 17 जून शाम 4:00 बजे विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बृजमोहन अग्रवाल ने सांसद चुने जाने के बाद अपनी विधायकी से इस्तीफा दिया है। इसके लिए वह डॉ रमन सिंह के मौलश्री स्थित निवास कार्यालय में पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपनी विधानसभा की सदस्यता त्याग दी। बता दें कि, उन्होंने इस्तीफे को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहे सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि सीएम साय जब कहेंगे तब वह इस्तीफा दे देंगे।



पार्टी के निर्देशानुसार करुंगा काम

दरअसल, गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल सभी नवनिर्वाचित सांसदों की बैठक ली। इसमें सांसदों से वन-टू-वन चर्चा कर चुनावी फीडबैक लिया। इसमें नवनिर्वाचित सांसद व मंत्री अग्रवाल भी पहुंचे थे। बैठक के बाद अग्रवाल जब बाहर निकले, तो मीडिया ने उनसे इस्तीफे की बात छेड़ दी। अग्रवाल के जवाब के बाद जब सवाल हुआ कि क्या आगे बड़ी जिम्मेदारी आपको मिलने जा रही है? इस पर अग्रवाल ने कहा, जनता ने बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। सांसद बना दिया है। अब विधायक और सांसद दोनों में से क्या रहना है, पार्टी जो निर्देश देगी वो करेंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें