सस्पेंस ख़त्म : नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल आज देंगे वि... - CG Sandesh

सस्पेंस ख़त्म : नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल आज देंगे विधायकी से इस्तीफा

रायपुर। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल की सांसदी और विधायकी को लेकर कश्मकश खत्म हो गई है. कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय को लगभग 6 लाख मतों से हराने वाले बृजमोहन अग्रवाल आज शाम 4 बजे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के निवास स्थान पर जाकर



गौरतलब है कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पूर्व में मीडिया से चर्चा में कहा था कि मुझे मंत्री और सांसद में क्या रहना है, यह पार्टी तय करेगी. मैं अभी छह महीने मंत्री रह सकता हूं. आगे जो भी फैसला होगा, वो पार्टी के निर्देश के अनुसार होगा. मुख्यमंत्री जिस दिन कहेंगे, उस दिन इस्तीफा दे दूंगा.

दरअसल, गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने प्रदेश के नवनिर्वाचित सांसदों से वन-टू-वन चर्चा कर चुनावी फीडबैक लिया था. बैठक में बृजमोहन अग्रवाल भी पहुंचे थे. बैठक के बाद उन्होंने इस्तीफे के सवाल पर पार्टी के निर्देश का पालन करने की बात कही थी.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें