महासमुंद : आबकारी अधिकारियों एवं आबकारी उप निरीक्षकों के वर्... - CG Sandesh

महासमुंद : आबकारी अधिकारियों एवं आबकारी उप निरीक्षकों के वर्तमान प्रभार में आंशिक संशोधन

महासमुंद : जिले में आबकारी राजस्व की सुरक्षा, उपलंभन कार्य, आबकारी अपराधों के नियंत्रण एवं प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से सहायक जिला आबकारी अधिकारियों एवं आबकारी उप निरीक्षकों के वर्तमान प्रभार में आंशिक संशोधन करते हुए आबकारी वृत्तों, मदिरा दुकानों एवं आबकारी जांच चौकिया से संबंधित प्रभार के कार्य संपादन हेतु आगामी आदेश पर्यंत तक अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है।

जिसमें शिव शंकर नेताम आबकारी उप निरीक्षक को मद्य भांडागार महासमुंद, दरस राम सोनी आबकारी उप निरीक्षक को वृत्त सरायपाली, आबकारी जांच चौकी खम्हारपाली तथा हृदय कुमार तिरपुड़े आबकारी उप निरीक्षक को वृत्त महासमुंद आंतरिक का प्रभार सौंपा गया है।

महासमुंद जिले में समस्त वृत्त प्रभारी अधिकारी अपने वृत प्रभाव क्षेत्र के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड रायपुर द्वारा संचालित मदिरा दुकानों के प्रभारी अधिकारी रहेंगे तथा समय-समय पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सौंप गए कार्यों का संपादन करेंगे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें