CG CRIME : रिश्ते शर्मसार; कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से अपनी ... - CG Sandesh

CG CRIME : रिश्ते शर्मसार; कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से अपनी मां को उतारा मौत के घाट

 मोहला : छत्तीसगढ़ के मोहला में हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी पुत्र ने खेत में काम कर रही अपने मां की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने आरोपी बेटे गणेश्वर को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी को जब्त कर लिया है।



जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह औंधी ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम आलकन्हार निवासी सनायो बाई लकड़ा अपने बेटे गणेश्वर लकड़ा के साथ धान बोआई को लेकर अपनें खेत गई हुई थी। वहां मां बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गई। गुस्से में आकर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी मां की हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि, आरोपी युवक मस्तिष्क रोगी है। पुलिस ने आरोपी गणेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं लाश का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें