बलौदाबाजार आगजनी मामला…भीम रेजीमेंट के रायपुर संभाग का अध्यक... - CG Sandesh

बलौदाबाजार आगजनी मामला…भीम रेजीमेंट के रायपुर संभाग का अध्यक्ष जीवराखन गिरफ्तार

रायपुर। बलौदाबाजार में धरना प्रदर्शन के दौरान कलेक्टर-एसपी कार्यालय में आग लगा देने के मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने करीब 4 सौ लोगों को चिन्हांकित किया है। इसके अलावा करीब डेढ़ सौ लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है। कुछ देर पहले पुलिस को एक और सफलता मिली है। बलौदाबाजार पुलिस ने उपद्रव करने वाले भीम रेजीमेंट के रायपुर संभाग के अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जीवराखन बांधे को बस्तर से गिरफ्तार किया गया है। बलौदा बाजार हिंसा मामले में वह आरोपी था। घटना के बाद से फरार था, जो जगदलपुर से विशाखापट्टनम ट्रेन से भाग रहा था। पुलिस ने चार साथियों के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया।



बलौदाबाजार में धरना प्रदर्शन के दौरान उग्र हुई भीड़ ने कलेक्टर-एसपी दफ्तर सहित पूरे कैंपस में करीब डेढ़ सौ गाड़ियों में आग लगा दी। तहसील दफ्तर भी नहीं छोड़ा। इस घटना के बाद प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठे तो पहले तो कलेक्टर केएल चौहान और एसएसपी सदानंद कुमार को हटा दिया गया। इसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।

टीआरपी ने घटना के बाद से लगातार यह बात उठाई थी कि कलेक्टर एसएसपी इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं, क्योंकि दोनों ही घटना को बहुत ही हल्के में ले रहे थे। इसके साथ ही रायपुर आईजी अमरेश मिश्रा और आईजी इंटेलिजेंस अमित कुमार की भूमिका भी सवाल खड़े हो रहे थे, कि जब इतना बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है तो तैयारी क्यों नहीं की गई। इस पूरी घटना के पीछे सरकार की नाकामी सामने आई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें