रायपुर से जगदलपुर जा रही बस का टायर फटा, दुकानों में घुसी बस... - CG Sandesh

रायपुर से जगदलपुर जा रही बस का टायर फटा, दुकानों में घुसी बस, ड्राइवर-कंडक्टर की मौत, मचा हड़कंप

रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दरअसल, कोंडागांव में नेशनल हाईवे पर यात्री बस का टायर फट गया और बस 2 दुकानों में घुस गई। इसमें बस ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। इसमें 6 यात्रियों को चोट आई है, जिसे आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है। 2 लोगों की हालत गंभीर है जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही इस का एक्सीडेंट फरसगांव थाना इलाके के मांझी आठगांव के पास हुआ। बस में 45 से अधिक यात्री सवार थे। बस तेज रफ्तार में थी, जो रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान टायर फटा और बस बेकाबू हो गई। बस ड्राइवर के साथ ही कंडक्टर सामने बैठा था। बेकाबू बस अचानक एक दुकान में टीन की शेड से जा टकराई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 2 मौत के अलावा हादसे में 6 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं वहीं 2 की हालत गंभीर है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को फरसगांव स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें