कोल लेवी मामले में EOW ने इन 2 भाईयों को लिया रिमांड पर.. - CG Sandesh

कोल लेवी मामले में EOW ने इन 2 भाईयों को लिया रिमांड पर..

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में हुए 540 करोड़ रूपये के अवैध कोल लेवी मामले में EOW ने 2 कारोबारी भाईयों को अरेस्ट किया है। ईओडब्लू की टीम ने कोरबा में रहने वाले चंद्रप्रकाश जायसवाल और बिलासपुर के हेमंत जायसवाल को एक दिन पहले अरेस्ट किया था।

जिन्हे  विशेष कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों आरोपियों को 20 जून तक पुलिस रिमांड पर EOW को सौंपा गया है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में कोल परिवहन के नाम पर 540 करोड़ रूपये का घोटाला किया गया था। कोल परिवहन के नाम पर हुए अवैध कोल लेवी मामले में ईडी ने पहले ही आईएएस अफसरों के साथ ही पूर्व सीएम की उप-सचिव सौम्या चैरसिया और कोयला कारोबारियों को अरेस्ट कर चुकी है। मौजूदा वक्त में उक्त 540 करोड़ रूपये के इस कोल लेवी घोटाले की जांच ईओडब्लू कर रही है।

EOW की टीम ने एक बार फिर जांच को बढ़ाते हुए करोड़ों रूपये की इस अवैध वसूली के मामले में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू कर दी है। एक दिन पहले ही 13 जून को EOW की टीम ने बिलासपुर के कारोबारी हेमंत जायसवाल और कोरबा से चंद्रप्रकाश जायसवाल को गिरफ्तार किया गया। EOW ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि दोनों आरोपियों के द्वारा कोल लेवी के पैसों का कलेक्शन किया जाता था।



जिसके साक्ष्य मिलने के बाद दोनों की गिरफ्तारी कर उन्हे  विशेष कोर्ट में पेश किया गया। दोनों आरोपियों को कोर्ट ने आगामी 20 जून तक पुलिस रिमांड पर ईओडब्लू को पूछताछ के लिए सौंपा है। EOW का दावा है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद इस मामले में और भी कई चैकाने वाले खुलासे हो सकते है। वहीं बताया जा रहा है कि EOW के हत्थे चढ़े दोनों कारोबारी रिश्ते मेें भाई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें