महासमुंद : झोपड़ी में लगे आग का वीडियो बना रहे युवक की बांस क... - CG Sandesh

महासमुंद : झोपड़ी में लगे आग का वीडियो बना रहे युवक की बांस के डंडे से पिटाई.

महासमुंद के तिवारी बिल्डिंग के पास एक झोपड़ी में लगे आग का वीडियो बना रहे युवक की बांस के डंडे से पिटाई की गई. जिसकी शिकायत पुलिस ने दर्ज की है.

श्रीराम फायनेंस में रिकव्हरी का काम करने वाले हिरेन्द्र सोनी ने पुलिस को बताया कि 12 जून 2024 के करीब 8:30 से 9:00 बजे के आसपास मनीष तारक को घर छोडने के लिये जा रहा था. उसी समय तिवारी बिल्डिंग के पास एक झोपडी में आग लगकर जल रहा था जिसका हिरेन्द्र अपने मोबाईल से विडियो बना रहा था. तभी अचानक छत्रपाल साहू ऊर्फ मटरू साहू उसे देखकर अपने दुकान से एक बांस का डंडा लेकर आया और हिरेन्द्र के मोबाईल को छिनकर फेंक दिया, और मां बहन की गंदी गंदी गाली कर जान से मारने की धमकी देते हुये अपने पास में रखे बांस के डण्डे से हिरेन्द्र एवं उसके साथी मनीष तारक को मारना चालू कर दिया.

मारपीट करने से दोनों को चोट लगी है, मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें