महासमुंद : सिग्नल के ग्रीन होते ही पीछे खड़ी ट्रक ने कार को म... - CG Sandesh

महासमुंद : सिग्नल के ग्रीन होते ही पीछे खड़ी ट्रक ने कार को मारी ठोकर.

महासमुंद के कांग्रेस चौक पर रेड लाईट में रुकी एक कार को सिग्नल के ग्रीन होते ही पीछे खड़ी ट्रक ने ठोकर मार दिया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.  

अमरदास बंजारे ने बताया कि 12 जून 2024 को कार क्रमांक CG 04 LV 6475 से अयुषी शुक्ला को मेडिकल कालेज महासमुंद छोड़ने के लिये जाते समय सुबह करीब 9:45 को कांग्रेस चौक सिग्नल में लाल लाईट होने से रुके थे. इसके बाद जैसे ही सिग्नल ग्रीन हुआ तो उनकी कार आगे बढाने से पीछे खड़ी ट्रक क्र. CG 06 GE 3087 के चालक ने अपने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से कार को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया और वहां से भाग गया.

इस दुर्घटना में कार ने सवार लोग बाल बाल बच गये किसी को कोई चोटे नही आयी. वहीँ कार दाहिने तरफ से  क्षतिग्रस्त हो गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक क्रमांक CG 06 GE 3087 के चालक पर अपराध धारा 279-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें