डोडा हमले में शामिल आतंकियों के स्केच जारी, जानकारी देने वाल... - CG Sandesh

डोडा हमले में शामिल आतंकियों के स्केच जारी, जानकारी देने वाले को दिया जाएगा 20 लाख रूपए…

जम्मू कश्मीर पुलिस ने ने डोडा हमले में शामिल चार आतंकियों के स्केच जारी किया है। इसके साथ ही इनकी गिरफ्तारी के लिए आवश्यक जानकारी देने के लिए 20 लाख रुपये के ईनाम का ऐलान किया है। साथ ही हर आतंकी की जानकारी देने के लिए पांच लाख रुपये के ईनाम का ऐलान किया है। इधऱ दहशतगर्दों को जहन्नुम पहुंचाने के लिए सुरक्षाबलों का ‘ऑपरेशन प्रहार’ शुरू हो गया है।

बता दे कि आतंकवादियों के ताबड़तोड़ हमले से जम्मू-कश्मीर एक बार फिर दहल उठा है। जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने के लिए चार दिन में चार बड़े आतंकी हमले किए। रियासी और कठुआ के बाद डोडा में भी आतंकी हमला कर दहशत फैलाने की कोशिश की है।


वहीं कठुआ हमले के दोनों आतंकियों को जवानों ने एनकाउंटर में ढेर कर जहन्नुम भेज दिया है। इस बीच राजौरी के नौशेरा में कुछ संदिग्ध आतंकियों के देखे जाने पर कॉम्बिंग ऑपरेशन को तेज कर दिया गया है।

इस बीच डोडा में बुधवार शाम को आतंकियों ने एक बार फिर हमला किया। आतंकियों ने यहां सुरक्षा गश्ती दल पर फायरिंग की, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. इसके साथ ही बीते तीन दिनों में इस इलाके में आतंकी हमले की ये चौथी घटना है। जम्मू कश्मीर ने डोडा हमले में शामिल चार आतंकियों के स्केच जारी किए हैं। इसके साथ ही इनकी गिरफ्तारी के लिए आवश्यक जानकारी देने के लिए 20 लाख रुपये के ईनाम का ऐलान किया है। साथ ही हर आतंकी की जानकारी देने के लिए पांच लाख रुपये के ईनाम का ऐलान किया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें