छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल में तीन बार लेगी परीक्षा ,जानिए कब ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल में तीन बार लेगी परीक्षा ,जानिए कब से कब तक ले सकते हैं प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की मुख्य/अवसर परीक्षाएं साल में तीन बार आयोजित होगी. प्रथम परीक्षा अप्रैल, द्वितीय परीक्षा अगस्त और तृतीय परीक्षा नवंबर माह में आयोजित की जाएगी. अप्रैल में हुई प्रथम परीक्षा की तरह द्वितीय और तृतीय परीक्षा में सामान्य, क्रेडिट, आर.टी.डी और अवसर के परीक्षार्थी नियमानुसार सम्मिलित हो सकते है.



राज्य ओपन स्कूल के अधिकारियों ने बताया कि अगस्त 2024 में आयोजित होने वाली द्वितीय परीक्षा के लिए सामान्य शुल्क के साथ प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जून 2024 तक और 1 जुलाई से 5 जुलाई 2024 तक विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि निर्धारित की गई है.

इसी प्रकार नवंबर 2024 में आयोजित होने वाली तृतीय परीक्षा के लिए सामान्य शुल्क के साथ 1 सितंबर 2024 से 5 अक्टूबर 2024 तक और 6 अक्टूबर 2024 से 10 अक्टूबर 2024 तक विलंब शुल्क के साथ प्रवेश की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है. गौरतलब है कि प्रदेश में वैकल्पिक शिक्षा व्यवस्था की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने वर्ष 2008 में छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की स्थापना की थी.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें