महासमुंद : दवाई की दुकान से ताला तोड़कर की नगदी रकम पार. - CG Sandesh

महासमुंद : दवाई की दुकान से ताला तोड़कर की नगदी रकम पार.

महासमुंद के ग्राम खरोरा में एक दवाई की दुकान से चोरी होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है.

प्रार्थी यश रजक ने पुलिस को बताया है कि पूजा मेडिकल स्टोर्स के नाम से उसका ग्राम खरोरा NH 353 रोड से लगा हुआ साई मंदिर के पास दवाई दूकान है. जहाँ 10 जून 2024  को वह रात्रि करीब 09:30 बजे अपनी दवाई दुकान बंद करके अपने घर ईमलीभाठा आ गया.

इसके बाद 11 जून 2024 के सुबह 5:30 बजे दीपक चंद्राकर ने यश रजक को फोन करके बताया कि मेडिकल स्टोर्स का ताला टूटा हुआ है, जानकारी मिलने पर यश रजक वहां जाकर देखा तो मेडिकल स्टोर्स के शटर में लगा दोनो ताला को काट दिया था और दुकान के गल्ला में रखे लगभग 28,000  रूपये नगदी रकम को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले जा चूका था.

प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें