वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अर... - CG Sandesh

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अरविन्द ओझा चुने गए छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष

रायपुर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक किया गया। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा , चेयरमैन शशिकांत शर्मा ,वाइस चेयरमैन सुखबीर शर्मा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के. सी. पाण्डेय की उपस्थिति में संपन्न हुई.

इस अवसर पर वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के चेयरमैन शशिकांत शर्मा ने कहा कि अभी तक देश में केवल सात राज्यों में ही ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की स्थापना की गई है. वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन केंद्र सरकार तथा राज्य सरकारों से मांग करेगी कि देश के सभी राज्यों में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड तथा परशुराम भवनों की स्थापना की जाए.


वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के चेयरमैन शशिकांत शर्मा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा को स्मृति चिन्ह एवं नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ से उपस्थित प्रदेश महासचिव श्री सुनील ओझा एवं युवा अध्यक्ष श्री अविनय दुबे को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणानिधि मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, महिला विंग अध्यक्ष नमिता शर्मा को आगामी तीन वर्षों 2024 – 2027 तक के लिए मनोनीत कर नियुक्ति पत्र जारी किया गया.

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन की इस राष्ट्रीय कार्यकरिणी बैठक में अन्य देश कनाडा, नेपाल एवं सम्पूर्ण भारत के सभी प्रदेशों से बड़ी संख्या में प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया.

 


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें