द ट्रायल की अभिनेत्री नूर मालाबिका दास ने की आत्महत्या, पंखे... - CG Sandesh

द ट्रायल की अभिनेत्री नूर मालाबिका दास ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव

मुंबई। मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। काजोल की वेब सीरीज द ट्रायल की अभिनेत्री नूर मालाबिका ने आत्महत्या कर ली है।बताया जा रहा है कि नूर ने महाराष्ट्र के लोखंडवाला में स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर अपनी जान ले ली।31 वर्षीय अभिनेत्री की आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।इस खबर के सामने आने के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

पुलिस ने 6 जून को लोखंडवाला स्थित उनके फ्लैट से उनका शव बरामद किया. नूर ने बेडरूम के पंखे से लटककर खुदकुशी की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के बारे में तब पता चला जब पड़ोसियों ने फ्लैट से दुर्गंध आने की सूचना दी, जिसके बाद उन्होंने ओशिवारा पुलिस को सूचना दी। जब ओशिवारा पुलिस ने नूर के कमरे का दरवाजा तोड़ा तो वह सड़ी-गली अवस्था में पंखे से लटकी हुई पाई गईं।

 

 

पुलिस को नूर के कमरे से उनकी दवाइयां, मोबाइल फोन और एक डायरी मिली है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए गोरेगांव के सिद्धार्थ अस्पताल ले जाया गया।नूर के परिवार से उनका अंतिम संस्कार करने के लिए कोई भी आगे नहीं आया। इसलिए पुलिस ने 9 जून को एक गैर सरकारी संगठन की मदद से उनका अंतिम संस्कार किया। परिवार का कोई सदस्य मुंबई में नहीं है।

नूर असम की रहने वाली थीं। अभिनेत्री बनना उनका बचपन का सपना था, इसलिए वह मुंबई में रहने लगीं।नूर ने कई हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया था, जिनमें सिसकियां, वॉकमैन, तीखी चटनी, जघन्या उपाय, चरमसुख, देखी अनदेखी, बैकरोड हलचल जैसी फिल्में शामिल हैं। वह आखिरी बार काजोल और जीशु सेनगुप्ता के साथ वेब सीरीज द ट्रायल में नजर आई थीं, जिसमें उनकी अदाकारी की तारीफ भी हुई। यह सीरीज डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें