छत्तीसगढ़ कैबिनेट में होगा बदलाव! बृजमोहन के इस्तीफे के बाद ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ कैबिनेट में होगा बदलाव! बृजमोहन के इस्तीफे के बाद खाली हुई जगह, सीएम साय ने दिया ये जवाब

दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में पत्रकारों से बातें करते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ को मिले प्रतिनिधित्व पर संतोष जताया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होने का उन्हें मौका मिला। ये काफी गौरवशाली क्षण था।
सीएम से जब पूछा गया कि केंद्र में तो मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया, अब हमारे यहां भी एक मंत्री पद बचा हुआ हैं और बृजमोहन के सांसद बनने पर ये भी सीट खाली हो गई?..

 


सीएम ने इस सवाल पर मुस्कुराते हुये कहा कि इंतेजार करिये, हो जाएगा।

छत्तीसगढ़ से सिर्फ एक राज्य मंत्री बनाये जाने के सवाल पर सीएम ने कहा कि हर बार तो ऐसा ही हुआ है।

बारिश और किसानों को लेकर सीएम ने कहा कि समीक्षा बैठक की जाएगी। बारिश सामने है, पेय जल की समस्या होगी। खाद- बीज किसानों को चाहिए। इन्हीं सब विषयों पर समीक्षा बैठक की जाएगी।

 


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें