By-Election : 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान... इस दिन... - CG Sandesh

By-Election : 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान... इस दिन होंगे मतदान

 रायपुर  : लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद निर्वाचन आयोग ने देश के सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराये जाने की घोषणा कर दी है। सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को मतदान कराये जाएंगे। इसके बाद 13 जुलाई को मतगणना होगी। बड़ी बात ये है कि फिलहाल छत्तीसगढ़ की एक सीट रायपुर दक्षिण विधानसभा पर चुनाव नहीं कराये जाएंगे। क्योंकि आयोग ने इस सीट पर उपचुनाव कराने के लिए तारीख का ऐलान नहीं किया है।



 
  माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के दौरान रायपुर दक्षिण सीट पर उपचुनाव कराये जा सकते हैं। यहां से वर्तमान विधायक और उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बन गए हैं। ऐसे में अग्रवाल को 18 जून से पहले विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देना होगा। फिलहाल वो नई दिल्ली में हैं और नये कैबिनेट मंत्रियों और सांसदों से मुलाकात कर रहे हैं। वहां से लौटने के बाद वो कभी भी अपना इस्तीफा दे सकते हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें