BJP विधायक ने कही ये बात, बोले – ताम्रध्वज साहू के साथ कांग्... - CG Sandesh

BJP विधायक ने कही ये बात, बोले – ताम्रध्वज साहू के साथ कांग्रेस ने धोखा किया…

रायपुर। रविवार को मोदी कैबिनेट का ऐलान हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ से सांसद तोखन साहू को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया है. राज्य में बीजेपी ने लगातार दो बार 11 में से 10 सीटें जीती हैं. ऐसे में राज्य से सिर्फ एक मंत्री बनाए जाने पर कांग्रेस ने मांग की है कि राज्य से दो केंद्रीय मंत्री बनाए जाएं. जिस पर विधायक मोतीलाल साहू ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए. ताम्रध्वज साहू को मुख्यमंत्री बनाया जाने वाला था, लेकिन कांग्रेस ने एक भी वादा पूरा नहीं किया.

 


सांसद तोखन साहू को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिलने पर विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि मंत्रिमंडल गठन में छत्तीसगढ़ को मौका मिला है. परिवार का कोई सदस्य आगे बढ़ता है तो खुशी होती है. ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते प्रदूषण को लेकर कहा कि पर्यावरण प्रदूषण बड़ा चिंता का विषय है. चाहे जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण हम इसे लेकर लगातार चर्चाएं कर रहे है. औद्योगिक कारोबारियों से चर्चा करेंगे पर्यावरण को लेकर हम काम कर रहे हैं.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें