सरायपाली : बाइक धीरे चलाओ कहने पर तीन लोगों ने की मारपीट.
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम जोगनीपाली में एक व्यक्ति के बाइक धीरे चलाओ कहने पर तीन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी.
दीपक चौहान ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह पूर्व गांव का उमेश दास, संतोष दास व प्रकाश दास तीनो अपने मोटर सायकल को गली में काफी स्पीड में चला रहा था जिसे दीपक ने गली में गाड़ी थोडा धीरे चलाओ, बाल बच्चे खेलते रहते है एक्सीडेंट हो जायेगा कहा तो इसी बात से तीनो नाराज होकर तीनो उसे गाली गलौज कर देख लेने की धमकी दिये.
इसके बाद 8 जून 2024 के रात्रि 9:30 बजे जब दीपक गांव के तारापीला मोहल्ला के खैरा दुकान में गुटखा खरीदने अपने भतीजा रोशन के साथ गया था तो उसी समय उमेश दास, संतोष दास व प्रकाश दास तीनो एक मोटर सायकल में आये और दीपक को पुरानी टोका टाकी करने की बात पर उस दिन ज्यादा ज्ञान बाट रहे थे कहकर तीनो मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुये जान सहित मारने की धमकी देकर झुमा झटकी कर हाथ मुक्का से मारपीट किये.
दीपक ने बताया कि उमेश दास ने उसे लकड़ीनुमा पाटा से सिर पर वार कर दिया, जिससे सिर में चोट लगने से खून बहने लगा और दीपक बेहोश होकर गिर गया, और तीनो मोटर सायकल से भाग गये.
घटना को बाद दीपक को डायल 112 के माध्यम से सरायपाली हास्पिटल भिजवाये, मारपीट से दीपक के मस्तक में 10 टांका लगा है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने तीनो आरोपियो के खिलाफ अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.