छत्तीसगढ़ में समय से पहले पहुंचा मानसून... प्रदेश के इन इलाक... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में समय से पहले पहुंचा मानसून... प्रदेश के इन इलाकों में आज होगी झमाझम बारिश

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में तय समय से पहले मानसून की एंट्री हो गई है. प्रदेश के सुकमा से मानसून ने राज्य में प्रवेश किया है. आगामी पांच दिनों तक बस्तर संभाग के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. प्रदेश में शुक्रवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान डोंगरगढ़ में 43.6 डिग्री दर्ज किया किया. वहीं नारायणपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री दर्ज किया गया.



   मानसून अपने तय समय से पहले पहुंचा छत्तीसगढ़

बता दें कि इस साल छत्तीसगढ़ में मानसून अपने तय समय से पहले पहुंचा है. मौसम विभाग ने आज बस्तर संभाग में बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है. आज राजधानी में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग के अनुसार, आज कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिले में कई जगह बारिश के आसार हैं. बीजापुर, कांकेर, नारायणपुर, गरियाबंद और धमतरी जिले में भी के कुछ स्थानों पर भी बारिश की संभावना है.

   प्रदेश के इन इलाकों में आज होगी बारिश

मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के जिलों में अगले तीन दिनों के लिए बिजली गिरने की संभावना जताई है. इसके लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विभाग ने लोगों से बिजली गरजने के दौरान एहतियात बरतने की भी अपील की है. बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान बस्तर में कई जगहों पर अच्छी बारिश हुई है. खासकर बीजापुर में 50 मिलीमीटर, कोंडागांव में 17.4 और नारायणपुर में 16.4 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके साथ ही बलौदाबाजार, दरभा और गुरुर में 20 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें