छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट,ता... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट,तापमान में आई गिरावट

रायपुर । छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शुक्रवार शाम को अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। रायपुर, भिलाई, दुर्ग, कोंडागांव, मनेन्द्रगढ़ समेत कई अन्य इलाकों में मौसम में बदलाव हुआ और तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई। वहीं बात करे राजधानी रायपुर की तो यहां भी बीती रात मौसम में बदलाव देखने को मिला। राजधानी रायपुर में देर रात से मौसम खुशनुमा बना हुआ है।

 



मौसम में अचानक हुए बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर तेज अंधड़ के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है।वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में मानसून के आगमन की तारीख भी बता दी है। मौसम विभाग ने बताया कि, मानसून 6 जून को छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से से थोड़ी ही दूर था। लेकिन फिर मानसून रुक गया। वहीं अब अगले दो तीन दिन में मानसून प्रदेश में दस्तक दे देगा। मौसम विभाग ने बताया कि, 10 जून तक मानसून बस्तर पहुंच सकता है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें