नहाते वक्त युवती का न्यूड विडियो बनाकर किया वायरल, युवती ने ... - CG Sandesh

नहाते वक्त युवती का न्यूड विडियो बनाकर किया वायरल, युवती ने चाकू से किया हमला

मध्य प्रदेश के जबलपुर में दो लड़कियों के बीच आपसी विवाद के बाद चाकूबाजी हो गई। बताया जा रहा है कि निजी वीडियो वायरल करने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ था। इसके बाद मामला इतने बढ़ा कि एक युवती ने दूसरी पर चाकू से हमला कर दिया, वहीं हमलावर ने घायल युवती पर नशा करने समेत कई आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

दरअसल मामला अधारताल इलाके की है, जहां रहने वाली दोनों साक्षी ठाकुर और मानसी बर्मन के बीच में एक वीडियो को लेकर विवाद हुआ था। मानसी बर्मन के मुताबिक साक्षी ठाकुर और वह स्विमिंग पूल में नहाने गए थे। इसी दौरान साक्षी ठाकुर ने नहाते वक्त उसका नग्न वीडियो बना लिया था, जिसे वह सोशल मीडिया पर वायरल कर रही थी। लेकिन जब मानसी ने ऐसा करने से मना किया तो साक्षी ने उसकी बात ना मानते हुए वीडियो को कई प्लेटफॉर्म में वायरल कर दिया।

वहीं, मना करने के बावजूद वीडियो वायरल करने पर मानसी इतनी खफा हुई कि उसने साक्षी ठाकुर को मिलने बुलाया और माढ़ोताल तालाब के पास उस पर एक के बाद एक पेपर कटर से कई वार किए। अचानक हुए हमले को हदेख मानसी ने भी साक्षी पर पलटवार किया, जिसमें साक्षी ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को घायल होने के बाद तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर साक्षी ठाकुर की हालत गंभीर होने के चलते उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें