बीजेपी सांसद कंगना को थप्पड़ मारने वाले CISF महिला कांस्टेबल ... - CG Sandesh

बीजेपी सांसद कंगना को थप्पड़ मारने वाले CISF महिला कांस्टेबल Gold Medal से होगी सम्मानित! हुई ईनामों की बौछार

नेशनल न्यूज़। शहीद भगत सिंह इंटरनैशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ पर मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत को सी.आई.एस.एफ. की महिला कांस्टेबल ने चैंकिंग के दौरान थप्पड़ मार दिया। वहीं अब सोशल मीडिया पर कंगना को थप्पड़ जड़ने वाली महिला कांस्टेबल को कोई 1 लाख रुपए तो कोई 50, 000 रुपए देने की बात कह रहा है। वहीं नवजोत नामक व्यक्ति ने उसको नौकरी देने की बात कही है। वहीं भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के पंजाब सचिव परमदीप सिंह बेदवान और मोहाली सचिव किरणपाल सिंह कांस्टेबल को स्वर्ण पदक से सम्मानित करेंगे।


क्या है मामला
बता दें कि जब कंगना दिल्ली के लिए फ्लाइट लेने के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थी, तब उनकी सी.आई.एस.एफ की महिला कर्मी से बहंस हो गई थी। बताया जा रहा है कि सी.आई.एस.एफ की महिला कर्मी, जिसका नाम कुलविंदर कौर है, ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह कंगना के किसान आंदोलन के पिछले बयान से काफी नाखुश थी। जो वीडियो सामने आया है उसमें सी.आई.एस.एफ. की महिला बोलती हुई नजर आई कि, कंगना ने कहा था कि किसान आंदोलन में महिलाएं 100-100 रुपये के लिए बैठती थीं। उसमें महिला कर्मी की मां भी शामिल थीं। कुलविंदर कौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे सस्पेंड कर दिया गया है। महिला से सीआईएसएफ के सीनियरों ने पूछताछ भी की है। फिलहाल अभी महिला को गिरफ्तार नहीं किया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें