महासमुंद : दो युवकों ने रिक्शा चालक से की मारपीट, चाक़ू से कि... - CG Sandesh

महासमुंद : दो युवकों ने रिक्शा चालक से की मारपीट, चाक़ू से किया घायल

महासमुंद के बस स्टैंड में दो युवकों ने रिक्शा चालक से मारपीट की और चाक़ू से वार कर चोट पहुँचाया. पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

सुभाष नगर महासमुंद निवासी अजय यादव ने पुलिस को बताया की वह ई रिक्शा चलाने का काम करता है. उसका ई रिक्शा ख़राब हो गया था, जिसे 6 जून को बनवाने हेतु टोचन में लाने कोई ई रिक्शा लेने बस स्टेशन महासमुंद जाकर टोचन लगाने ई रिक्शा चालक का पता तलाश कर रहा था. 

उसी दौरान करीब प्रात: 10:30 बजे बिट्टू खान एवं मोहन दोनों निवासी नयापारा महासमुंद आये और जबरदस्ती गाली गुप्तार करने लगे, अजय ने उन्हें गाली देने से मना किया तो दोनों मिलकर तू मना करने वाला कौन होता है कहकर अश्लील गाली गुप्तार करते हुए जान से मारने की धमकी देकर बिट्टू खान हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा तथा मोहन अपने पास रखे धारदार चाकू से अजय के पीठ में मारपीट किया.

मारपीट करने से अजय के पीठ के नीचे बांये साईड चोट लगकर खून निकला है. घटना को वहां पर उपस्थित शिवा मारकण्डे निवासी सुभाष नगर महासमुंद एवं दिनेश मसीह निवासी नयापारा महासमुंद देखे सुने एवं बीच बचाव किये. अजय को जिला अस्पताल महासमुंद उपचार हेतु ले जाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार बाद उसे मेकाहारा अस्पताल रायपुर रिफर किया गया है. वहां जाने के पहले अजय रिपोर्ट करने थाना गया और रिपोर्ट दर्ज करायी.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी मोहन तथा बिट्टू खान के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 324-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें