RAIPUR : महिला व बाल विकास विभाग का बड़ा फैसला...गलत जानकारी ... - CG Sandesh

RAIPUR : महिला व बाल विकास विभाग का बड़ा फैसला...गलत जानकारी देकर महतारी वंदन योजना का लाभ ले रहे लोगों की खैर नहीं

 रायपुर। महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। महिला व बाल विकास विभाग ने महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों की पात्रता की फिर से जांच की तैयारी हो रही है। महिला व बाल विकास विभाग ने कई शिकायत मिलने के बाद बाद यह फैसला लिया है। महतारी वंदन योजना का लाभ गलत जानकारी देकर ले रहे हैं लोगों की अब खैर नहीं है। जांच में गलत तरीके से योजना का लाभ लेते पाए जाने पर अपात्र हितग्राहियों से राशि की वसूली की जाएगी।


मिली जानकारी के अनुसार, शासकीय सेवा में पदस्थ, सेवानिवृत्त और पेंशन का लाभ ले रहीं कई महिलाओं ने इस योजना का लाभ लेने आवेदन किया था।  जिनमें से कई महिलाऐं इस योजना से लाभान्वित भी हो रही हैं। अब विभाग एक नाम वाले 20 हजार से अधिक आवेदनों की जांच कर रही है। इन आवेदनों में नाम, पता, जन्मतिथि एक हैं। इस योजना के लिए 70.26 लाख से जयदा आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 11,771 आवेदन रद्द हुए थे। पात्र महिलाओं को हर महीने एक-एक हजार रुपये दिए जा रहे हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें