Janjgir-Sakti : कलेक्टर ने जारी किया आदेश...राजस्व निरीक्षक ... - CG Sandesh

Janjgir-Sakti : कलेक्टर ने जारी किया आदेश...राजस्व निरीक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबित

 जांजगीर-सक्ती: कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने राजस्व निरीक्षक राजस्व निरीक्षक मंडल भोथिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। जारी आदेश के अनुसार गोविन्द राम अनंत, राजस्व निरीक्षक, रा.नि.मं. भोथिया तहसील भोथिया जिला सक्ती का ऑडियो में प्राप्त शिकायत के जांच प्रथम दृष्टया सही पाये जाने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत गोविन्द राम अनंत, राजस्व निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। गोविन्द राम अनंत, राजस्व निरीक्षक, रा.नि.मं. भोथिया का निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मालखरौदा जिला सक्ती (छ.ग.) नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें