सरायपाली : महुआ शराब रखकर ग्राहक तलाशते आरोपी को पुलिस ने दबोचा
बलौदा पुलिस ने महुआ शराब रखकर ग्राहक की तलाश कर रहे आरोपी को 6 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 6 जून को तिहारी सुरजाल पिता गण्डारो सुरजाल उम्र 53 वर्ष निवासी वार्ड नं. 16 ग्राम नयागांव सिरपुर नाका के पास अवैध रूप से महुआ शराब रखकर ग्राहक की तलाश कर रहा था. मुखबिर से सुचना मिलने पर पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा.
आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टीक थैला के अंदर एक पीले रंग की 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरिकेन मे भरा हुआ 05 लीटर महुआ शराब एवं एक लीटर क्षमता वाली प्लास्टीक बोतल में भरा हुआ 01 लीटर महुआ शराब जुमला 06 लीटर महुआ शराब कीमती 1200 रुपये जप्त किया गया. आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें