महासमुंद : खल्लारी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे भाई-बहन को ट्रे... - CG Sandesh

महासमुंद : खल्लारी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे भाई-बहन को ट्रेक्टर ने मारी ठोकर

खल्लारी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार भाई बहन को ट्रेक्टर ने ठोकर मार दी. हादसे में दोनों घायल हो गए. अज्ञात ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

ग्राम ताराशिव थाना व जिला बलौदाबाजार निवासी भागवत प्रसाद साहू ने पुलिस को बताया की वह रायपुर भाठागांव में उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल में ड्रेसर का काम करता है. 4 मई को भागवत प्रसाद साहू अपनी बहन सालिनी साहू जो संजीवनी अस्पताल रायपुर के केंटीन में काम करती है को साथ लेकर खल्लारी मंदिर घुमाने के लिये अपने दोस्त जयप्रकाश वर्मा के मोटर सायकल CG 04 CX 3625 हिरो होण्डा स्प्लेण्डर प्रो को मांग कर गया था. 

मंदिर घुमने दर्शन करने के बाद वापस मोटर सायकल से घर आ रहे थे. इसी दौरान महासमुंद खैरा मोड़ के पास खैरा मोड तरफ से एक अज्ञात ट्रेक्टर का चालक अपने ट्रेक्टर को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पर्वूक चलाते हुये सामने से ठोकर मार दिया. हादसे में दोनों को चोंट लगने से बेहोश हो गये थे. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

इलाज कराने के बाद भागवत प्रसाद साहू ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. पुलिस ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ 279, 337 के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें