कमजोर माने जा रहे नीतीश कुमार बने Kingmaker, बिहार में 12 सी... - CG Sandesh

कमजोर माने जा रहे नीतीश कुमार बने Kingmaker, बिहार में 12 सीटें जीतने के बाद दोनों खेमों में बढ़ी इम्पोर्टेंस

पटना। बिहार में पिछले दो दशक से अपनी शर्तों पर ही राजनीति करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को इस बार के लोकसभा चुनाव के परिणाम (Lok Sabha Elections Result) ने किंगमेकर (Kingmaker) बना दिया है। बिहार में चार बार पाला बदल चुके नीतीश कुमार को उनकी इस सियासी चाल के कारण भले ही राजनीतिक पंडित कमजोर और थका मान रहे हों लेकिन राज्य की जनता का उनपर कायम भरोसे ने उनकी झोली में बारह सीट देकर उन्हें किंगमेकर की भूमिका में लाकर खड़ा कर दिया है।

दोनों खेमों में बढ़ा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का महत्व
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अकेले अपने दम पर सरकार बनाने के लिए जरूरी जादुई आंकड़ा 272 से 29 सांसद कम रहने और इंडी गठबंधन के भी 40 सांसद कम होने की वजह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का महत्व दोनों खेमों में बढ़ गया है। मतगणना के रुझान में मिल रहे संकेत को देखते हुए नीतीश कुमार अपने आवास पर ही राजनीतिक गुना-भाग में मशगुल रहे। उनकी खामोशी ने कयासों का बाजार गर्म कर दिया है। इस बीच भाजपा नेता और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उनके आवास पर मुलाकात करने के लिए गए लेकिन उनकी मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई या नहीं, इस पर दोनों ओर से चुप्पी साध ली गई है।



40 में से 30 सीट पर NDA ने हासिल की जीत
बता दें कि बिहार की कुल 40 लोकसभा सीट में से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 30 सीट पर जीत हासिल करने में सफल रहा जबकि विपक्षी महागठबंधन की झोली में नौ सीट आईं। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई। आयोग के मुताबिक, एक निर्दलीय भी चुनाव में जीत हासिल करने में सफल रहा। भाजपा और जदयू जहां 12-12 सीट जीतने में सफल रही वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने पांच सीट और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने एक सीट पर जीत हासिल की।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें