सरायपाली : बच्चे को आंगनबाड़ी से लाने की बात पर मारपीट, सास-ससुर और साली के खिलाफ केस दर्ज
बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम हरिबनपुर
में बच्चे को आंगनबाड़ी से लाने की बात को लेकर विवाद होने पर सास-ससुर और साली ने
मारपीट की. मामले की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है.
ग्राम हरिबनपुर निवासी पीड़ित राजकुमार कुमरिया ने पुलिस को बताया की 3 जून को सुबह करीबन 7 बजे वह अपने ससुर के घर के सामने हरिबनपुर में जाकर मेरे बच्चे को आंगनबाडी से मैं वापस ले आउंगा कहा तो ससुर गणेश चिंदा, साली रजनी चिंदा एवं सास वृन्दावती चिंदा ने तुमको बच्चे को आंगनबाडी से लाने की जरूरत नहीं है हम लोग ले आएंगे कहकर अश्लील गाली गलौज करने लगे. गाली देने से मना करने पर तीनों एक राय होकर हाथ मुक्का से मारपीट किये एवं राजकुमार के ससुर ने डण्डा से सिर में मारकर चोट पहुंचाया है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी गणेश चिंदा, रजनी चिंदा तथा वृन्दावती चिंदा के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC के तहत केस दर्ज किया है.