CG BREAKING: 11 लोकसभा सीटों पर मतगणना शुरू - CG Sandesh

CG BREAKING: 11 लोकसभा सीटों पर मतगणना शुरू

रायपुर। लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजे आज सामने आएंगे। छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलट postal ballot की गणना होगी। काउंटिंग पूरी होने के बाद VVPAT पर्ची VVPAT slip की गणना होगी। प्रदेश में चुनाव में 3 सांसद, 1 पूर्व सांसद, 1 कैबिनेट मंत्री, 1 पूर्व CM, 3 पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधायक-पूर्व विधायक सहित 220 प्रत्याशी मैदान में हैं। वोटों की गिनती के लिए प्रदेश में 94 मतगणना हॉल बनाए गए हैं, इनमें 6562 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।


निर्वाचन आयोग ने मतगणना को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। हर मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा-व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। बाहरी लेयर की जिम्मेदारी जिला पुलिस और बाकी केंद्रीय फोर्स को सौंपी गई है। विवादों से बचने के लिए आयोग ने मतगणना हॉल के 100 मीटर तक नो गाड़ी जोन रखा है। मतगणना हॉल, कंट्रोल रूम और परिसर में वीडियो के अलावा CCTV रिकॉर्डिंग आयोग कराएगा, ताकि साक्ष्य के रूप में इसका इस्तेमाल किया जा सके।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें