एग्जिट पोल नहीं मोदी पोल, देश में इंडिया की सरकार बनेगी और र... - CG Sandesh

एग्जिट पोल नहीं मोदी पोल, देश में इंडिया की सरकार बनेगी और राहुल बनेंगे प्रधानमंत्री : दीपक बैज

रायपुर। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने एग्जिट पोल को मोदी पोल बताया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस एग्जिट पोल को खारिज करती है. देश में सरकार इंडिया गठबंधन की बनेगी और प्रधानमंत्री राहुल गांधी बनेंगे.दरअसल पीसीसी मुख्यालय में आयोजत प्रेसवार्ता में बैज ने एग्जिट पोल के आंकड़ों पर चर्चा की. उन्होंने आरोप लगाया कि जो आंकड़े जारी किए गए हैं वो मैनेज किए हुए है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैज ने कहा कि एग्जिट पोल के जरिए भ्रामक आंकड़े जारी किए गए है. 4 जून को सच्चा परिणाम आने वाला है. नरेंद्र मोदी एग्जिट होने वाले हैं.



उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गठबंधन वाली सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनने वाली है. इंडिया को 295 से अधिक सीटें मिलेगी. कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है. निश्चित है कि गठबंधन की सरकार में राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें