सुकमा में प्रधान आरक्षक की हत्या, अस्पताल के पीछे मिली लाश, ... - CG Sandesh

सुकमा में प्रधान आरक्षक की हत्या, अस्पताल के पीछे मिली लाश, पुलिस ने की घटना की पुष्टि

सुकमा । जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक प्रधान आरक्षक की हत्‍या कर दी गई है। गादीरास में अस्पताल के पीछे प्रधान आरक्षक का शव मिला है। प्रधान आरक्षक का नाम सोढ़ी लक्ष्मण बताया जा रहा है। हालांकि जवान के हत्‍या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस इस घटना को नक्‍सली वारदात से भी जोड़कर देख रही है। जवान के शव को बरामद कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।


जानकारी के अनुसार सुकमा के थाना गादीरास के अंतर्गत अज्ञात आरोपित ने प्रधान आरक्षक सोढ़ी लक्ष्मण की धारदार हथियार से हत्या कर दी। गादीरास में अस्पताल के पीछे प्रधान आरक्षक का शव मिला है। घटनास्थल निरीक्षण और शव पंचनामा के बाद शव क़ो पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया। घटना के कारणों के संबंध में हर पहलु से जांच की जा रही है। घटना में शामिल आरोपित की सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें