दोपहिया वाहन चालकों को मिली राहत...दोपहर 12 से 4 बजे तक ट्रै... - CG Sandesh

दोपहिया वाहन चालकों को मिली राहत...दोपहर 12 से 4 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल फ्री

 रायपुर। प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए एक के बाद एक निर्देश जारी किए जा रहे हैं, ताकि आम जनता को गर्मी के प्रकोप से कम से कम परेशान होना पड़े। वहीं रायपुर शहर की बात करें तो चौराहे के ट्रैफिक सिग्नल पर रुकना न पड़े इसलिए नए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।


बता दें कि ट्रैफिक पुलिस की ओर से ट्रैफिक सिग्नल दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक यलो रखे जाने का निर्देश जारी किया गया है। वहीं जिस दिशा में वाहन ज्यादा रहेगी वहां का ग्रीन सिग्नल ज्यादा समय तक रहेगा। यातायात पुलिस के इस निर्देश से अब दोपहिया वाहन चालको को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें