महात्मा गांधी के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राय श... - CG Sandesh

महात्मा गांधी के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राय शर्मनाक : दीपक बैज

 रायपुर। निवृतमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में यह कहना कि गांधी फिल्म के बाद दुनिया ने गांधी को जाना बेहद आपत्तिजनक है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी की यह टिप्पणी भारत के प्रधानमंत्री की जगहंसाई करने वाला है।

नरेंद्र मोदी का गांधी के बारे में ज्ञान दुनिया के सामने भारत को शर्मसार करने वाला है। कैसे भारत का प्रधानमंत्री देश की आजादी के महानायक के बारे में ऐसी टिप्पणी कर सकता है। मोदी महात्मा गांधी के बारे में नहीं जानते तो यह उनका दुर्भाग्य है। महात्मा गांधी को सारी दुनिया जानती है। 80 से अधिक देशों में उनकी मूर्ति लगी है। दुनिया भर के 120 से अधिक देशों में विश्वविद्यालयों में गांधी के अहिंसा के दर्शन को पढ़ाया जाता है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि गांधी शांति प्रेम के पुजारी थे। नरेंद्र मोदी सिर्फ नफरत की बातें करते है। वे सही में गांधी को नहीं जानते है। गांधी के बारे में दुनिया को बताने के लिये किसी फिल्म की जरूरत नहीं थी। गांधी जी पर फिल्में बना कर किताबें लिखकर मीमांसा लिखकर कथाकार अमर हो गये।

गांधी जी जब आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे तब मोदी के दल के पूर्वज आजादी की लड़ाई का विरोध कर रहे थे। वे गांधी के खिलाफ अंग्रेजी शासन के पक्षकार बन कर घूम रहे थे, ऐसी विचारधारा का व्यक्ति गांधी जी को कमतर आंकता है तो यह उसका नहीं उसके संस्कारों का दोष है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि महात्मा गांधी वो सूर्य है जिसने पूरे विश्व को अंधेरे से लड़ने की ताकत दी है। सत्य, अहिंसा के रूप में बापू ने दुनिया को ऐसा मार्ग दिखाया जो कमजोर से कमजोर व्यक्ति को भी अन्याय के खिलाफ खड़े होने का साहस देता है। बापू को किसी संघ के शाखा शिक्षित के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें