पीएटी, पीपीटी ,प्री बीएबीएड और प्री बीएससी बीएड के लिए प्रवे... - CG Sandesh

पीएटी, पीपीटी ,प्री बीएबीएड और प्री बीएससी बीएड के लिए प्रवेश पत्र जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने पीएटी, पीपीटी के साथ ही प्री बीएबीएड और प्री बीएससी बीएड के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं. उक्त प्रवेश परीक्षाएं 9 जून को आयोजित की जाएंगी. सुबह की पाली में पीएटी और पीवीपीटी तथा दूसरी पाली में प्रीबीए बीएड और बीएससी बीएड का आयोजन किया जाएगा. अभ्यर्थी प्रवेश पत्र व्यापमं की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस SMS के माध्यम से एक संक्षिप्त यूआरएल भी भेजा जाएगा.



इस यूआरएल को क्लिक कर अपने मोबाइल पर सीधे प्रवेश पत्र प्राप्त कर उसका प्रिंटआउट ले सकते हैं. परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में फोटोयुक्त आईडी प्रूफ जैसे मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड व आधार कार्ड, पासपोर्ट, विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र ले जाना अनिवार्य है. फोटोकॉपी मान्य नहीं होगी.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें