छत्तीसगढ़ में 13 प्रतिशत बढ़कर 2853 करोड़ रुपए पहुंचा जीएसटी... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में 13 प्रतिशत बढ़कर 2853 करोड़ रुपए पहुंचा जीएसटी कलेक्शन, मई माह के आंकड़े जारी

 रायपुर। नए वित्त वर्ष के दूसरे महीने मई में देश में जीएसटी कलेक्शन 10 फीसदी बढ़कर 1.73 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। यह देश के कुल कलेक्शन से तीन प्रतिशत अधिक रहा। अप्रैल के महीने में जीएसटी कलेक्शन में 12.4% का इजाफा देखने को मिला था। इस इजाफे के बाद अप्रैल का जीएसटी कलेक्शन 2.10 लाख करोड़ के पार पहुंच गया था।



इससे पहले मार्च महीने में जीएसटी कलेक्शन बढ़त के साथ 1.78 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया था। ये किसी भी महीने के लिए कलेक्शन का अब तक का तीसरा सबसे ऊंचा आंकड़ा रहा था। छत्तीसगढ़ में जीएसटी कलेक्शन 2525 करोड़ से बढ़कर 2853 करोड़ रुपए पहुंच गया है। यानि 13 प्रतिशत बढ़ा है।

 सरकार के जारी आंकड़ों के मुताबिक, सालाना आधार पर यानि 2023 के मई महीने के मुकाबले देश का जीएसटी कलेक्शन 10 फीसदी बढ़कर 1.73 लाख करोड़ रुपए हो गया है‌। कुल आदमनी रिफंड के बाद 6.9 फीसदी बढ़कर 1.44 लाख करोड़ रुपए रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें