CM अरविंद केजरीवाल को कल करना होगा सरेंडर, सुप्रीम कोर्ट से ... - CG Sandesh

CM अरविंद केजरीवाल को कल करना होगा सरेंडर, सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली तत्काल राहत

दिल्ली । दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा मेडिकल आधार पर दायर अंतरिम जमानत याचिका पर दिल्ली की एक अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर आज फैसला नहीं आएगा और इस कारण अब उन्हें कल तिहाड़ जेल में सरेंडर करना होगा। अंतरिम जमानत पर फैसला अब 5 जून को आएगा।


बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 2 जून तक के लिए जमानत दी थी। सुनवाई के दौरान ईडी ने याचिका का विरोध करते हुए कहा, इस अंतरिम जमानत याचिका को खारिज किया जाना जरूरी है क्योंकि इसमें तथ्यों को पूरी तरह से छिपाया गया है। ईडी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भ्रामक दावा किया कि वह दो जून को खुद ही आत्मसमर्पण कर देंगे। ईडी के वकीलों ने कहा यह अदालत सुप्रीम कोर्ट के आदेश को संशोधित नहीं कर सकती. वह अंतरिम जमानत पर है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने उसे जमानत दी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें