महासमुंद : थैला लेकर अवैध शराब बेचते एक पकड़ा गया. - CG Sandesh

महासमुंद : थैला लेकर अवैध शराब बेचते एक पकड़ा गया.

महासमुंद पुलिस ने 31 मई 2024 को मुखबिर की सुचना पर एक व्यक्ति को अपने घर के सामने गुडरूपारा में शिव चौक के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि गुडरूपारा शिव चौक के पास मुखबिर के बताये हुलिया से एक व्यक्ति एक थैला में कुछ रख कर बिक्री करते दिखा जिसे पकड़कर थैला में क्या रखा है पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब देने लगा.  और हिकमत अमली से पूछताछ करने पर थैला में शराब रखना बताया.

पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्ति गोपाल धीवर पिता सोनू राम धीवर उम्र 45 वर्ष निवासी गुडरूपारा वार्ड न. 27 के कब्जे में रखे थैला का तलाशी लेने पर थैला अंदर 21 पौवा देशी प्लेन 3.7 लीटर  जुमला कीमती 1890 रूपये एवं नगदी बिक्री रकम 180 रूपये को जप्त कर सीलबंद कर कब्जा पुलिस में लिया गया.

पुलिस ने मामले में आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें