छत्तीसगढ़ में अभी और बढ़ेगी गर्मी, मौसम विभाग ने 21 जिलों के ल... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में अभी और बढ़ेगी गर्मी, मौसम विभाग ने 21 जिलों के लिए जारी किया हीटवेव का अलर्ट

रायपुर । मौसम विभाग ने प्रदेश के 21 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने सरगुजा, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, सक्ती, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा एवं कबीरधाम जिले के कुछ क्षेत्रों में हीटवेव चलने की संभावना जताई है।



वहीं शुक्रवार के तापमान की बात की जाए तो रायगढ़ जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा है। रायगढ़ में 47.3 डिग्री सेल्सियस, मुंगेली में 46.9, बिलासपुर में 46.8, राजनांदगांव में 46.4, दुर्ग में 46.2, महासमुंद 46.1, बालोद में 45, कोरबा में 44, बलरामपुर में 44.2, पेंड्रारोड में 43.8, सूरजपुर 43.6, बीजापुर 43.1, अम्बिकापुर में 42.8, दंतेवाड़ा में 42.8, सरगुजा में 42.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें