प्रदेशवासियों को जल्द लगेने वाला है बिजली का झटका : बजली दर ... - CG Sandesh

प्रदेशवासियों को जल्द लगेने वाला है बिजली का झटका : बजली दर बढ़ाने के संकेत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों आस्मां से आग के गोले बरस रहे है। अधिकतर जिलों में तापमान 40 पंहुचा हुआ है। आलम ये है कि गर्मी की वजह से कई लोगों की अबतक जान जा चुकी है। इस बीच बिजली विभाग ने आम उपभोक्ताओं को बड़ा झटका देने की तैयारी कर ली है। जानकारी के अनुसार, बिजली नियामक आयोग नया टैरिफ जारी करने वाला है। लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद बिजली महंगी हो सकती है। जिसके बाद बिजली उपभोक्ताओं को जुलाई से बढ़ा हुआ बिल भरना पड़ेगा। खबरों के मुताबिक यह बढ़ोतरी 20 से 30 पैसे तक हो सकती है। इसके साथ ही बड़ा झटका गैर घरेलू बिजली उपभोक्ता स्लैब को भी लग सकता है।

 


प्रति यूनिट 20 से 30 पैसे की हो सकती है वृद्धि

आयोग और बिजली कंपनी के जुड़े अधिकारी कर्मचारियों का कहना है कि घरेलू उपभोक्ताओं के साथ गैर घरेलू उपभोक्ताओं के भी बिजली बिल बढ़ सकते हैं। प्रति यूनिट 20-30 पैसे तक अतिरिक्त भुगतान करना पड़ सकता है। राज्य विद्युत वितरण कंपनी ने छत्तीसगढ़ बिजली नियामक आयोग को 4 हजार 420 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय की जरूरत बताते हुए 20 प्रतिशत तक टैरिफ में वृद्धि का प्रस्ताव दिया है। इसके पीछे बताया जा रहा है कि लाइन लॉस, बिजली चोरी की वजह से कंपनी को राजस्व में नुकसान हो रहा है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें