बारूद फैक्ट्री हादसे में बड़ी मछली को बचाने का षडयंत्र : दीपक... - CG Sandesh

बारूद फैक्ट्री हादसे में बड़ी मछली को बचाने का षडयंत्र : दीपक बैज

 रायपुर। बारूद फैक्ट्री हादसे के चार दिन बाद की गयी एफआईआर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अपर्याप्त बताते हुये कहा कि भाजपा सरकार दोषियों को बचाने का षडयंत्र कर रही है। इस मामले में जो बड़ी मछलियां है उन पर कार्यवाही नहीं की गयी है तथा मामले की लीपापोती के हिसाब से एफआईआर दर्ज किया गया है। कर्मचारी पर कार्यवाही की गयी, प्रबंधन पर कार्यवाही क्यों नहीं की गयी है?

दीपक बैज ने कहा कि पंडरिया के सड़क हादसे में ड्राईवर के साथ वाहन मालिक पर भी कार्यवाही की गयी जबकि वाहन मालिक तो गाड़ी नहीं चला रहा था। बेमेतरा में प्रबंधन को क्यों बख्शा जा रहा है? वहां पर प्रबंधन की लापरवाही से इतने लोगों की जाने गई है। अतः की गई कार्यवाही अपर्याप्त है। घटना में सिर्फ 8 लोगों की शिनाख्त हुई है तथा 8 लोगों को ही मुआवजा दिया गया है।


लेकिन गांव वालों का कहना है घटना में मरने वालो की संख्या अधिक है। 8 लोग अभी भी लापता है, जो लोग लापता है उनको भी मृत मानकर मुआवजा दिया जाना चाहिये। बेमेतरा ब्लास्ट में भाजपा सरकार मजदूरो के साथ नहीं अपितु फैक्ट्री प्रबंधन के साथ खड़ी दिख रही है। सरकार का पूरा ध्यान मामले को रफा-दफा करने में लगा है। इम मामले की दंडाधिकारी जांच के अधिकार एसडीएम को दिया गया है, जो खुद भी लापरवाही के दोषी है।

उनके क्षेत्र के अंतर्गत फैक्ट्री में धमाका हो गया, वे निरीक्षण करने कब गये थे? धमाके के पहले निरीक्षण में उन्हें कोई कमी नहीं मिली तो अब घटना के बाद वे क्या कमी ढूंढ पायेंगे? लीपापोती बंद कर मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिये।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें