महासमुंद : महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न संविदा प... - CG Sandesh

महासमुंद : महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न संविदा पदों के लिए वरीयता सूची जारी

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एकीकृत बाल संरक्षण योजना अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई महासमुंद एवं शासकीय बाल संप्रेषण गृह महासमुंद हेतु विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए दावा आपत्ति आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित तिथि तक प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री समीर पांडेय ने बताया कि आपत्तियों के निराकरण पश्चात वरीयता सूची जारी की जा रही है जो की अंतिम सूची नहीं है। वरीयता सूची की विस्तृत जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद के सूचना पटल पर एवं महासमुंद जिले के वेबसाइट www.mahasamund.gov.in पर अवलोकन किया जा सकता है। वरिष्ठ सूची के आधार पर 1ः10 में अभ्यर्थियों को कौशल परीक्षा हेतु आमंत्रित किया जाएगा, जिसके लिए तिथि की सूचना पृथक से दी जाएगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें