पंजाब में गरजे योगी आदित्यनाथ, कहा- बीजेपी की सरकार बनी तो 4... - CG Sandesh

पंजाब में गरजे योगी आदित्यनाथ, कहा- बीजेपी की सरकार बनी तो 48 घंटों के भीतर माफिया गिरोह को कुचल देंगे

नई दिल्ली। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए प्रचार के अंतिम दिन पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमला बोला है। सीएम योगी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब ड्रग व रेत माफियाओं का गढ़ बना गया है। लुधियाना और आनंदपुर साहिब में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि वे इन सभी माफियों को खत्म करने के लिए यूपी से बुलडोजर भेजेंगे।

 


आगे उन्होंने कहा, "कांग्रेस और आप ने पंजाब के लोगों की भावनाओं को नहीं समझते हैं। इन सरकारों की उदासीनता की वजह ही प्रदेश में भू-माफिया,ड्रग माफिया और रेत माफिया का अड्डा बन गया है। इन्हें कुचलना होगा और इसके  लिए आनंदपुर साहिब के लोगों को भाजपा के उम्मीदवारों को वोट देकर चुनना होगा। मैं माफियाओं को कुचलने के लिए यूपी से बिट्टू और शर्मा के यहां बुलडोजर भेजूंगा।" उन्होंने आगे यह भी कहा कि अगर बीजेपी की पंजाब में आगे सरकार बनती है,तो वह 48 घंटों के भीतर माफियो गिरोहों को खत्म कर देगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें