पटेवा : मछली निकालने के दौरान युवक से हुई मारपीट. - CG Sandesh

पटेवा : मछली निकालने के दौरान युवक से हुई मारपीट.

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम पचरी में मछली निकालने के दौरान एक युवक से हुई मारपीट की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई है.

भानूप्रताप धृतलहरे ने पुलिस को बताया कि 28 मई 2024 को गांव के दानो तालाब में जाल से मछली निकाल रहा था, जहाँ तालाब के एक छोर में गांव के बिल्लू लहरे, आनंद जोशी व राजा लहरे थे,  तथा दूसरे छोर में गांव वाले तालाब से मछली निकालने के लिये जाल को खींच रहे थे.

करीबन 12 बजे भानुप्रताप द्वारा मछली निकालने वालों को जाल अच्छे से खींचो करके चिल्लाने पर उसके पास खड़े बिल्लू लहरे ने तेरा तालाब है क्या, तू कौन होता है चिल्लाने वाला कहते हुए मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर,  हांथ मुक्का से मारपीट किया है तथा जान से मारने की धमकी दिया.

मारपीट से भानुप्रताप के बांए गाल के अंदर,  दाया हांथ के अनामिका ऊंगली में चोंट आई है. घटना को पास में खड़े आनंद जोशी व राजा लहरे देखे सुने व बीच बचाव किये.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने बिल्लू लहरे का कृत्य अपराध धारा 294,323,506 भादवि का अपराध घटित करना पाये से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें