चारधाम यात्रा में वीआईपी दर्शन पर अब इस तारीख तक लगी रोक, CM... - CG Sandesh

चारधाम यात्रा में वीआईपी दर्शन पर अब इस तारीख तक लगी रोक, CM धामी ने दिए निर्देश

रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा में उमड़ रही भारी भीड़ के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार ने गुरुवार को मंदिरों में वीआईपी दर्शन पर रोक 10 जून तक के लिए बढ़ा दी।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस संबंध में एक पत्र लिखकर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को सूचित कर दिया है। अपने पत्र में रतूड़ी ने अपने समकक्षों को जनता को अनिवार्य पंजीकरण के बारे में जागरूक करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग के कारण राज्य सरकार को चारधाम यात्रा के प्रभावी प्रबंधन में मदद मिली है।



मुख्य सचिव ने अनुरोध किया कि मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी संख्या के मद्देनजर सुविधा की दृष्टि से 10 जून तक गणमान्य व्यक्ति तथा अन्य वीआईपी धामों के दर्शन के लिए न आएं। इससे पहले, राज्य सरकार ने 25 मई तक वीआईपी दर्शन पर रोक लगाई थी जिसे बाद में 31 मई तक बढ़ा दिया गया। दस मई को चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 13.84 लाख श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर चुके हैं। अब तक केदारनाथ में 5,70,465, बदरीनाथ में 3,20,773, यमुनोत्री में 2,50,826 और गंगोत्री में 2,42,624 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें