रायपुर: तपती गर्मी में जानवर भी परेशान, जंगल सफारी में किया ... - CG Sandesh

रायपुर: तपती गर्मी में जानवर भी परेशान, जंगल सफारी में किया गया अनोखा इंतज़ाम

रायपुर।  राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी और प्रचंड हीट वेव का दौर जारी है। प्रदेश में दिन को झुलसाने वाली तेज धूप व गर्मी के साथ ही रात में भी गर्म हवाएं चलने लगी है। उमस व गर्मी के साथ ही गर्म हवाओं ने इंसानों के साथ जानवरों का भी हाल बेहाल कर दिया है।

 


लोग गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। वहीं रायपुर जंगल सफारी में वन्य जीवों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए कुछ खास इंतजाम किए गए हैं, ताकि उन्हें भी इस भीषण गर्मी से राहत दिलाई जा सके। जंगल सफारी की ओर से वन्य जीवों के बंद बाड़े में कूलर लगाए गए हैं।

जंगल सफारी के डायरेक्टर गणवीर धम्मशील ने बताया, जंगल सफारी और जू में गर्मियों के मद्देनजर वन्य प्राणियों की देखभाल के लिए हमने समुचित व्यवस्था की है, जिसके अंतर्गत हमने ग्रीन नेट लगाया है, कूलिंग सिस्टम को बेहतर किया है और उन्हें हर जगह पानी उपलब्ध कराने के साथ ही उनके डाइट में भी बदलाव किया है। गर्मी को देखते हुए हमने खास प्लान बनाया और उसी हिसाब से सतत निगरानी भी की जा रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें