BREAKING : नौतपा का कहर, यातायात पुलिस की गर्मी के कारण मौत… - CG Sandesh

BREAKING : नौतपा का कहर, यातायात पुलिस की गर्मी के कारण मौत…

रायपुर। जिले में नौतपा का कहर जारी है। इसी बीच रायपुर यातायात पुलिस आरक्षक की संदिग्ध मौत हो गई है, आशंका है कि ज्यादा गर्मी के कारण आरक्षक की मौत हुई है. बताया जा रहा है कि आरक्षक भागीरथी कंवर की तैनाती स्थल पर ही मौत हुई है, जो भनपुरी यातायात थाने में पदस्थ था.


आपको बता दें इससे पहले 28 मई को गर्मी से पहली महिला मजदूर की मौत हुई थी। महिला मनेरगा के तहत अहिरी नर्सरी में काम करने गई थी। काम के दौरान ही उसे चक्कर आया और वो बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। महिला की पहचान भद्रा बाई (60 साल) निवासी अहिरी थाना नंदिनी के रूप में हुई है।

राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में पारा 45 डिग्री से अधिक रहा.भीषण गर्मी के कारण लोग दिन ही नहीं रात में भी हलाकान होते रहे. राजधानी में तापमान आधी रात तक 35 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग का कहना है कि 31 मई तक मौसम शुष्क रहेगा और राजधानीवासियों को अभी दो दिन और गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें