टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा के घर में लगी भीषण आग, 75 कर्मियों ... - CG Sandesh

टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा के घर में लगी भीषण आग, 75 कर्मियों ने साढ़े तीन घंटे में बुझाई आग, सबकुछ हो गया खाक…

पटना : बालिका वधू (Balika Vadhu) फेम कलाकार नेहा मर्दा अग्रवाल के पटना स्थित फैल्ट में बुधवार शाम अचानक भीषण आग लग गई। चंद मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल की 3 हाइड्रोलिक, 3 वाटर बाउजर से 75 कर्मियों ने साढ़े तीन घंटे में आग पर काबू पाया। पटना (Patna) के फ्रेजर रोड में सूर्या अपार्टमेंट के 9वें फ्लोर पर बुधवार शाम अचानक भीषण आग लग गई। चंद मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूर्या अपार्टमेंट के 9वें तल्ले पर जिस फ्लैट में आग लगी वो फ्लैट बालिका वधू फेम कलाकार नेहा मर्दा अग्रवाल का है। जब आग लगी तो फ्लैट में ताला लगा हुआ था। आसपास के लोगों ने बताया कि सभी लोग मुंबई में रहते है। वो लोग जब कभी भी पटना आते हैं तो यहीं रहते हैं।



फ्लैट उनके ससुर ओमप्रकाश अग्रवाल के नाम पर रजिस्टर्ड है। ससुर ने यह फ्लैट खरीदकर नेहा मर्दा को गिफ्ट किया था। 10 फरवरी 2012 को नेहा और आयुष्मान अग्रवाल की शादी हुई थी। आयुष्मान एक बिजनस मैन हैं।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग से कितने का नुकसान हुआ है इसका आंकलन किया जा रहा है। वहीं मौजूद फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि आग पर बहुत जल्द काबू पाया जा सकता था, लेकिन फ्लैट की ऊंचाई, बगल में ऊंचे पेड़ और बेहिसाब तार के जाल के चलते आग पर काबू पाने में ज्यादा समय लगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें