बसना : पिकअप की ठोकर से युवती की मौत - CG Sandesh

बसना : पिकअप की ठोकर से युवती की मौत

बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम तरेकेला में पैदल जा रही युवती को पिकअप ने ठोकर मार दी, हादसे में युवती की मौत हो गई. पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 3 मई को सुबह करीबन 06:30 बजे पूर्णिमा जाटवर पिता गैसराम जाटवर उम्र 27 साल निवासी तरेकेला पैदल जा रही थी. तभी ग्राम तरेकेला के धनेश्वर खुटे के घर के सामने मेन रोड में पीकअप वाहन कमांक CG 11 AS 3570 के चालक सुरकेश पटेल अपने पीकअप वाहन को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर पूर्णिमा जाटवर को पीछे से ठोकर मार दिया. हादसे में उसे गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने मृतिका के परिजन, गवाहों के कथन एवं डॉक्टर के पी0एम0 रिपोर्ट के आधार पर 29 मई को आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 304(A) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें